-->

Breaking News

फिर कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने किया CM शिवराज के ऊपर सवालों की बौछार

भोपाल : मध्य प्रदेश में एक बार किसानों के मुद्दे पर सरकार घिरती नजर आ रही है| मंदसौर कांड के बाद अब टीकमगढ़ में किसानों पर पुलिस का कहर बरसा है| जिसकी जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं| वहीं सरकार किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प और हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बता रही है| पुलिस लॉकअप में किसानों को अर्धनग्न कर पीटने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है| इस बीच कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने टीकमगढ़ घटना को प्रदेश के इतिहास में सबसे काला दिन व शर्मनाक घटना बताया है।

कमलनाथ ने फेसबुक पर पोस्ट कर शिवराज सरकार पर हमला बोला है| अपने पोस्ट में कमलनाथ ने लिखा है पुजारी की सरकार में अन्नदाता की ये दशा बेहद शर्मनाक है।

कमलनाथ ने कहा है शिवराज टीकमगढ़ की घटना पर मेरे इन सवालों का जवाब दे -

•टीकमगढ़ ज़िला सूखे की चपेट में है या नहीं ?

•क्या खेत बचाओ -किसान बचाओ आंदोलन कर रहे ,किसानो की माँगे ग़ैरवाजिब थी ?

• क्या किसानो को अपने हक़ के लिये आंदोलन का हक़ नहीं है ?

•क्या प्रदेश में किसी भी थाने के लॉकअप में बंद करने के पूर्व सभी के कपड़े उतार लिये जाते है ?

• सर्वाधिक कृषि विकास दर वाले राज्य की सरकार के किसान पुत्र मुखिया को ये डर क्यों था कि किसान लॉकअप में फाँसी लगा लेंगे ?

•अपनी माँगो को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहा किसान ,शिवराज सरकार को हर समय उपद्रवी क्यों नज़र आता है ?

•मंदसौर कांड की तरह इस शर्मनाक घटना के बाद ,आप फिर ज़िम्मेदारियों से भाग कर उपवास पर तो नहीं बैठ रहे हो ..?

•क्या मंदसौर गोली कांड की तरह टीकमगढ़ घटना के दोषियों पर भी कार्यवाही नहीं करेगी सरकार ? जाँच के नाम पर अभी तक क्यों टालम -टोल की जा रही है ?

• इतनी शर्मनाक घटना के बाद भी अभी तक मुख्यमंत्री या कोई अन्य सरकार का ज़िम्मेदार नुमाइंदा घटनास्थल पर पीड़ितों से मिलने अभी तक क्यों नहीं पहुँचा ?

• आख़िर क्या कारण है कि शिवराज को किसानो के हर आंदोलन में कांग्रेस का षड्यंत्र नज़र आता है ? शिवराज को किसान , कब किसान नज़र आयेगा...? अभी तो उन्हें सपने में भी किसान , कांग्रेसी नज़र आ रहा है ...?

• किसानो के इस शांतिपूर्ण आंदोलन में क्यों ज़िम्मेदार अधिकारी घंटो तक ज्ञापन लेने उनके बीच नहीं आये ? जिससे माहौल ख़राब हुआ ...ऐसे लोगों को उलटा कब टाँगेंगे ?

• आंदोलन समाप्ति के बाद ,घर लौट रहे किसानो से क्या ख़तरा था जो उन्हें लॉकअप में बंद कर, उन्हें प्रताड़ित करना पड़ा ?

• क्या कारण है कि किसानो के हर आंदोलन के बाद शिवराज सरकार किसानो का पक्ष लेकर , उनके साथ खड़ी होने के बजाय , किसानो का दमन व उनपर अत्याचार करने वालों के पक्ष में खड़ी हो , उनका बचाव करने लग जाती है ..?

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com