गैवीनाथ धाम में धूमधाम से निकला भगवान श्रीरामचन्द्र का विजय रथ
बिरसिंहपुर: प्रतिवर्षो की भांति शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्रीरामचन्द्र जी का विजय रथ भव्य तरीके से निकाला गया। यह रथ यात्रा असत्य पर सत्य की विजय के पश्चात वापस आयोध्या आने के उपलक्ष्य पर भव्य तरीके से निकाला जाता है। पूरे नगर में भ्रमण के पश्चात निश्चित गनतव्य स्थल तक पहुचता है। नामदेव समाज द्वारा निकाले जाने वाले विजय रथ का जगह जगह लोगो द्वारा स्वागत बंदन आरती व पूजा अर्चना की जाती है। यह रथ नगर में भव्य तरीके से प्रतिवर्ष निकाला जाता है जहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। जहां पर लोग भगवान के नयनाभिराम झांकी के दर्शनार्थ पहुंचते है। देर रात यह विजय रथ नामदेव टोला में पहुंचकर उपस्थित जनसमुदाय को आशीर्वाद स्वरूप खीर का प्रसाद प्रदान किया जाता है। मान्यता अनुसार स्वांस रोग से पीड़ित लोगो को भगवान के द्वारा खीर के साथ दवा दी जाती है। जिसे प्राप्त करने दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पहुचते है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com