नहर में गिरी कार, 1 की मौत 5 लोगों को रस्सी के सहारे निकाला सुरक्षित
डबरा/भितरवार : बेलगढ़ा थाना क्षेत्र में सत्तरपुल के समीप से निकली हरसी नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे कार में सवार एक युवक की नहर में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी कार सवार ग्राम बदनापुरा, ग्वालियर के निवासी हैं, जो नरवर में स्थित लोड़ी माता मंदिर पर पूजन के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से युवक का शव बाहर निकलवाया और पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।लाल सिंह धनावत अपनी पत्नी सुमित्रा बाई, पुत्र सचिन, निखिल और नातिनी चाहत के साथ किराए से कार लेकर सुबह नरवर के लिए निकले। ड्राइवर फहीम खान काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था, जब यह लोग सत्तरपुल के समीप पहुंचे, कि तभी तेज गति कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी।
जिससे गाड़ी में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं नहर में कार गिरने से आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और उन्होंने रस्सी डालकर एक-एक कर पांच लोगों को बाहर निकाल लिया। इसी दौरान निखिल तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरीश त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और निखिल की खोजबीन करने लगे। घटना के बाद नहर में पानी बंद करा दिया गया था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद निखिल का शव घटनास्थल से साढ़े तीन सौ मीटर दूर मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com