शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध कराया गर्भपात, फिर घर से निकाला
ग्वालियर : शादी
का झांसा देकर युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। जब उसको गर्भ ठहर गया
तो डॉक्टर के पास जाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद उससे शादी की और बाद
में घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी व उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर
ली है।
पड़ाव थाना पुलिस को लधेड़ी की रहने वाली रानी (परिवर्तित नाम) ने शिकायत की कि हजीरा के रहने वाले आबिद को वह अपने मौसी के यहां आने-जाने पर जानती थी। उसने उसे शादी का झांसा दिया और मिलने जुलने लगा। मेला रोड़ स्थित मानवीर होटल में उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके चलते वह गर्भवती हो गई। आबिद ने उसे शादी थोड़े दिनों बाद करने की कहकर हजीरा में एक महिला डॉक्टर के पास ले जाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद एक दिन वह दोबारा होटल में ले गया तो युवती शादी करने की जिद्द पर अड़ गई। इस पर आबिद ने लेट्रीन के पॉट में तेजाब डालकर उसका मुंह उसमें दबा दिया। इसके चलते वह झुलस गई। तब होटल प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की तो आबिद का भाई मुबीन मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि दोनों की शादी होने वाली है और उन्हें वहां से ले गया। आखिरकार दोनो की शादी हुई लेकिन बाद में आबिद और मुबीन ने उसकी मारपीट कर के घर से निकाल दिया। पुलिस ने बीती रात रानी की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ धारा 376, 324, 323, 313, 120 बी व पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
इनका कहना है
युवती की शिकायत पर हमने कल रात एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला का गर्भपात कराने वाली डॉक्टर व होटल मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
संतोष यादव, टीआई पड़ाव थाना

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com