-->

Breaking News

15 दिसंबर तक बढ़ा Jio का ट्रिपल कैशबैक ऑफर



नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने इस महीने की शुरुआत में ट्रिपल कैशबैक ऑफर पेश किया था अब इस ऑफर की वैलिडिटी बढ़ाकर 15 दिसंबर तक कर दी गई है. रिलायंस जियो का ट्रिपल कैशबैक ऑफर 9 नवंबर को पेश किया गया था और शुरुआत में इसकी वैलिडिटी केवल 10 नवंबर से 25 नवंबर तक ही रखी गई थी. अब कंपनी की ओर से इस ऑफर को विस्तार दिया गया है.

हालांकि केवल ऑफर को आगे बढ़ाया गया है, किसी भी तरह का नया ऑफर जोड़ा नहीं गया है. ये ऑफर केवल रिलायंस जियो प्राइम कस्टमर्स के लिए ही वैलिड है. इसमें 399 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराने पर जियो 2599 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रहा है.

रिलायंस जियो 399 रुपये या इससे ज्यादा के हर रिचार्ज पर 400 रुपये का कैशबैक वाउचर देगी. इसके अलावा रिलायंस जियो ने डिजिटल वॉलेट के साथ पार्टनरशिप की है जिसके तहत हर रिचार्ज पर 300 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक दिया जाएगा.

रिलायंस जियो ने इस कैशबैक ऑफर के लिए लीडींग ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ भी पार्टनरशिप की है जिसके तहत रिचार्ज पर 1,899 रुपये का कैशबैक वाउचर दिया जाएगा. पार्टनर वॉलेट में अमेजॉन पे, पेटीएम, मोबिक्विक, फोन पे, ऐक्सिस पे और फ्रीचार्ज शामिल हैं जहां से आप कैशबैक ले सकते हैं.

इसके अलावा रिलायंस जियो स्पेशल वाइचर के जरिए ई-कॉमर्स पार्टनर्स जैसे एजीयो, यात्रा डॉक कॉम और रिलायंस ट्रेंड पर वाउचर रीडीम करा सकते हैं. जियो प्राइम कस्टमर्स को यात्रा डॉट कॉम के जरिए बुक किए गए डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट पर 1000 रुपये का ऑफ मिलेगा. हालांकि एक तरफ की यात्रा के लए सिर्फ 500 रुपये का ही डिस्काउंट दिया जाएगा.

रिलायंस ट्रेंड्स के जरिए शॉपिंग करने पर जियो प्राइम कस्टमर्स को 1,999 रुपये की खरीदारी पर 500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. AJIO  की वेबसाइट पर शॉपिंग करने वाले रिलायंस जियो प्राइम कस्टमर्स को 1,500 रुपये की खरीदारी पर 399 रुपये का AJIO वाउचर मिलेगा. जियो कैशबैक वाउचर 50 रुपये के 8 टोकन होंगे जो माइ जियो ऐप पर मिलेगा. इसे 15 नवंबर से रीडीम करा सकते हैं.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com