-->

Breaking News

नपाध्यक्ष की स्वच्छता पहल रंग लाई, पार्षद के जन्मदिन पर बांटे डस्टबिन


होशंगाबाद। नगरपालिका परिषद के पार्षद सभापति अजय रतनानी के जन्मदिन पर आज उनके वार्ड 29 में लगभग दौ सौ डस्टबिन का वितरण घर -घर किया गया।  प्रत्येक घर में दो डस्टबीन दी गई। जिनमें से एक में सूखा कचरा, दूसरी में गीला कचरा रखने के साथ ही कचरा वाहन में डालने की सलाह दी गई। नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल एवं सीएमओ अमरसत्य गुप्ता, स्वच्छता सभापति नवीन कुमार पालीवाल की उपस्थिति में सभापति अजय रतनानी ने स्वयं के व्यय से अपने जन्मदिन पर वार्ड में डस्टबिन का वितरण किया।

नपाध्यक्ष एवं सीएमओ ने नगरवासियों से नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में भारत का प्रथम नगर बनाने में सहयोग देने की अपील की है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि यदि आपके घर में कोई भी धार्मिक या सामाजिक समारोह हों तो आप भी नगर को स्वच्छ बनाने में डस्टबिन का वितरण कर सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर एडब्ल्यूएस संस्था तथा नगर विकास प्रस्फूटन समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com