जनसंवाद पदयात्रा वार्ड 22 एवं 23 में पहुंची
होशंगाबाद। नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल प्रतिदिन नागरिकों की समस्याओं को सुनने देखने एवं दूर करने के लिए जनसंवाद पदयात्रा के तहत वार्डों में वार्ड पार्षदों के साथ घर घर पहुंच रहे हैं। साथ ही वार्डों में कार्य में लापरवाही पर नपा के कर्मचारियों को निलंबित भी कर रहे हैं। आज वार्ड क्रमांक 22 वार्ड पार्षद शार्मिला गौर तथा वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद सुनील चौधरी के वार्डों का भ्रमण किया। वार्डों में सड़क, नाली तथा सफाई व्यवस्था की वार्डवासियों द्वारा मांग रखी गई। वार्ड के सफाई सुपरवाजर प्रदीप नरवारे को तथा जल प्रदााय के पंप आपरेटर मनोहर केवट को कार्य में लापरवाही एवं वार्डवासियों की शिकायत पर वार्डों के प्रभार से मुक्त कर दिया। जल प्रदाय के कर्मचारी की एक हफ्ते की अनुपस्थित लगाने के निर्देश दिए। स्वच्छता सुपरवाइजर को अन्य वार्ड में ट्रांसफर के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 23 में पाको्रं की फेंसिंग करने के निर्देश दिए तथा चाट भंडार के गयाप्रसाद को पानी सड़क पर न बहाने के निर्देश दिए। वार्ड के दिव्यांग कमलेश को पांच सौ रूपए पेंशन दिलाए जाने हेतु फार्म भरवाया गया। गोपाल कुंज मरूति नगर में नियमित रूप से नाली सफाई के निर्देश दिए। आज वार्ड 24 एवं 25 में जनसंवाद पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान स्वच्छता निरीक्षक राजेश सोनी, राजेश चौरे, कैलाश कनोजिया, सुखदेव पाटिल, सतीश यादव, जितेंद्र सराठे, गगन सोनी, संदीप गौर, योगेश सोनी, प्रवेश सोनी, यूडी एवं नपा के कर्मचारी एवं वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com