-->

Breaking News

रीवा : चरवाहे की नृसंघ हत्या कर 45 बकरियां लूटकर ले गए डकैत

रीवा। रीवा जिले के डभौरा क्षेत्र के जंगलों में एक बार फिर डकैतों की धमक देखने को मिल रही है। सोमवार को ही मानिकपुर में पुलिस से आमना-सामना होने के बाद डकैत जहां रफूचक्कर हो गए वहीं देर रात डभौरा के जंगलों में चरवाहे की हत्या करने की सूचना मिली।

बताय़ा जा रहा है कि चरवाहे की हत्या कर उसकी 45 बकरियां चुराने वाले डकैत ही हैं जिन्होंने शाम को बकरी चराने के निकले चरवाहे की घने जंगलों में हत्या कर दी। इससे पहले मानिकपुर में यूपी पुलिस और डभौरा पुलिस सहित स्पेशल स्कवॉड ने एसडीओपी डीपी सिंह के नेतृत्व में चमरौहा और सकरौहा के जंगलों में घनी सर्चिंग की थी। हालांकि डकैत तब भागने में सफल हो गए थे। रीवा जिले के डभौरा और समीपवर्ती सटे यूपी के जंगलों में चित्रकूट उपचुनाव के बाद डकैतों की अब पुन: सक्रियता देखने को मिल रही है। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com