-->

Breaking News

रीवा : पारिश्रमिक नहीं दिया तो महिला श्रमिकों ने कर दी ठेकेदार की पिटाई

रीवा। कई दिनों तक मजदूरी कराने के बाद पारिश्रमिक नहीं देने वाले ठेकेदार पर सरेराह महिला श्रमिकों द्वारा जमकर चप्पले बरसाई गईं। किसी प्रकार से ठेकेदार अपने आप को बचाकर भागने में सफल रहा। इस
दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी।

घटना को लेकर श्रमिक रानी साकेत और रामसेवक साकेत ने बताया कि उ त ठेकेदार द्वारा बीते कई दिनों से अलग-अलग मजदूरों को साथ ले जाकर निर्माणाधीन भवनों में कार्य कराया जाता था, लेकिन मजदूरी मांगने पर कुछ रुपए देकर और बाकी बाद में देने को कह कर दूसरे दिन बुलाता था। पैसे ज्यादा होने पर वह दूसरे श्रमिकों को बुला लेता और पुराने मजदूरों को हटा देता था। इस तरह कई श्रमिकों को पैसा ठेकेदार हड़प लिया। सोमवार की सुबह करीब दस बजे समान थाना क्षेत्र के चौरसिया धर्मकांटा के पास सभी श्रमिक काम के इंतजार में बैठे थे। इसी दौरान उ त ठेकेदार वहां से गुजरा, जिसे महिला श्रमिकों ने रोक लिया और अपनी मजदूरी मांगने लगीं। जिस पर उ त ठेकेदार ने सभी को पुलिस बुलाने की धमकी देनी शुरू कर दी। इस दौरान गाली गलौच भी करने लगा, जिसके बाद महिला श्रमिकों ने ठेकेदार पर चप्पले बरसानी शुरू कर दी। ठेकेदार को भरे बाजार दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। हालांकि इस पूरे मामले में किसी भी थाने में शिकायत नहीं हुई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com