चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव : 5 बजे तक 63% मतदान, बैरहना और सेमरा के ग्रामीणो ने किया मतदान का बहिष्कार
सतना : चित्रकूट उपचुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। हालांकि, शुरुआती घंटों में रफ्तार धीमी रही पर, दस बजे के बाद मतदान तेज गति से हुआ। शाम पांच बजे तक 63 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ, अपरान्ह 3 बजे तक लगभग 59 फीसदी मतदाता वोट डाल चुके थे। इस बीच कुछ गांवों में से मतदान के बहिष्कार की भी खबरें हैं, जहां ग्रामीणों ने विकास और सुविधाओं को लेकर की गई उपेक्षा के कारण मतदान नहीं किया।
मझगवां तहसील के बिछियन में मतदानकर्मी ग्रामीणों का इंतजार करते रहे। पर समझाइश के बाद वोट अपरान्ह 3 बजे तक नहीं पड़े। यही हाल लामा और जैतवारा की पोलिंग नंबर 179 बैरहना में रहा। जहां ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। जबकि, दस्यु प्रभावित सरैयन में सुबह से ही मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक रही। उपचुनाव में महिला मतदाताओं में पुरुषों के अपेक्षा अधिक उत्साह देखा गया। गौरतलब है कि, 1 लाख 18 हजार मतदाताओं वाले विस क्षेत्र में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

प्रारंभिक चरण में ईव्हीएम में गड़बड़ी और बदले जाने की शिकायतों से कहीं-कहीं मतदान देर से शुरू हुआ। प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच बहस भी हुई। मझगवां में मतदान केंद्र 94, 95, 96 पर ईवीएम बदलने को लेकर आपत्ति जताई गई कि, निर्धारित नंबरों की मशीनें नहीं लगाई गईं। बल्कि दूसरी मशीनें लाई गई हैं। मतदान दल ने शंकाओं का समाधान किया। और, मतदान शुरू हुआ। गुप्त गोदावरी के केंद्र 59 में भी मशीन बदलने को लेकर विवाद की स्थिति बनी। जबकि, केंद्र क्रमांक 29 अमिरती में मशीन खराब पाए जाने पर बदल कर दूसरी ईव्हीएम लगाई गई। मतदान के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
मतदान का प्रतिशत
मतदान का प्रतिशत
समय
|
पुरुष
|
महिला
|
कुल
|
9:00 AM
|
9.48%
|
8.31%
|
8.94%
|
11:00 AM
|
27.78%
|
28.02%
|
27.89%
|
01:00 PM
|
43.90%
|
45.50%
|
44.64%
|
3:00 PM
|
57.66%
|
61.15%
|
59.28%
|
मझगवां में शुरू में विवाद
मझगवां में ईवीएम बदलने को लेकर शुरू में ही विवाद सामने आ गया है। आरोप है कि जो केंद्र के लिए निधाज़्रित ईवीएम थी, उसे नहीं लगाया गया है। बल्कि उसकी जगह दूसरी मशीन लगाई गई है। ये आरोप मतदान केंद्र 94, 95, 96 पर लगाए गए हैं।
गुप्त गोदावरी के केंद्र 59 में मशीन बदलने को लेकर विवाद की स्थिति।
29 अमिरती में मशीन बदली, कन्ट्रोल एवं बैलेट युनिट मॉक पोल के दौरान खराब, बदलने के बाद मतदान।
कांग्रेस विधायक प्रेमसिंह के गत 29 मई को हुए निधन से रिक्त सीट के लिए हुआ उप चुनाव भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों और भाजपा संगठन ने अंतिम समय तक प्रचार किया। सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। संतों का आशीर्वाद लिया। और, मतदाताओं का विश्वास जीतने की कोशिश की। इधर, कांग्रेस ने भी प्रचार में दिग्गज नेताओं को उतारा। ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ और अरुण यादव के अलावा नेता प्रतिपक्ष ने सीधा मोर्चा संभाला। उप चुनावों में जातीय समीकरणों का मतदाता पर अधिक असर नहीं रहा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ब्राम्हण प्रत्याशियों क्रमश: नीलांशु चतुर्वेदी और शंकरदयाल शर्मा पर दांव लगाया है। शेष प्रत्याशियों में निर्दलीय प्रभात कुमारी चर्चा रहीं। जिन्हें बिछियन सामूहिक नरसंहार पीडि़ता के चलते बर्खास्त आईएएस डॉ. शशि कर्णावत ने उतारा है। जानकारों के अनुसार, वोट दिवंगत विधायक प्रेमसिंह की राख और शिवराज सिंह की साख के आधार पर डाले जा गए हैं। जिसकर परिणाम १२ नवंबर को सामने आएगा।
रोड न होने के कारण पोलिंग न.179 ग्राम बरहना पोस्ट सेमरा तहसील जैतवारा के वासियो ने किया चुनाव का बहिष्कार ।
मतदान का बहिष्कार
- पहुंच विहीन गांव लामा के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। शुरुआती चार घंटो में यंहा एक भी मत नहीं डाला गया।
- रोड न होने के कारण पोलिंग न.179 ग्राम बरहना पोस्ट सेमरा तहसील जैतवारा के वासियो ने किया चुनाव का बहिष्कार ।
चित्रकूट उपचुनाव में 1.98 लाख मतदाता हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें 1.06 लाख पुरुष व 99 हजार महिलाएं शामिल हैं। मतदान के लिए 257 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 12 प्रत्याशी अपने भाग्य अजमा रहे हैं। इसमें 10 पुरुष व 2 महिलाएं शामिल हैं। प्रमुख प्रत्याशी के रूप में भाजपा से शंकरदयाल त्रिपाठी, कांग्रेस से नीलांशु चतुर्वेदी व निर्दलीय के रूप में बिछियन नरसंहार पीडि़ता प्रभात कुमारी चुनावी मैदान में है।
प्रशासन ने चुनाव की गंभीरता को देखते हुए चाक चोबंद व्यवस्था कर रखी है। दस्यु प्रभावित क्षेत्र होने के कारण तैयारियां वृहद स्तर पर की गई हैं। स्थानीय पुलिस के अलावा 17 अर्ध सैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं।
क्षेत्र में अवकाश घोषित
चित्रकूट उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्कूल-कॉलेज बंद है। वहीं शासकीय व निजी दफ्तर सहित कोर्ट की भी छुट्टी की गई है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com