-->

Breaking News

शिवपुरी में मासूम से सफाई कर्मी ने किया दुष्कृत्य, भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग

 
शिवपुरी के खनियांधाना में सुबह हुई वारदात, दहशत से बाजार बंद
शिवपुरी/ग्वालियर
शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील में आज सुबह एक सफाइकर्मी द्वारा मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने की खबर प्रकाश में आई है। इस घटना के बाद कुछ लोगों ने न केवल जाम लगा दिया, बल्कि आरोपी के घर और मौहल्ले में आग लगा दी। इस घटनाक्रम से पूरे कस्बे में दहशत फैल गई है और बाजार बंद हो गए। हालांकि पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है।
 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना आज सुबह की है। खनियाधाना में सरकारी अस्पताल के पास रेस्ट हाउस पीछे रहने वाले सोलह वर्षीय सफाईकर्मी भूरा पुत्र रुपसिंह वाल्मीक ने अपने पड़ौस में ही एक चार साल की मासूम बालिका को गलत नियत से पकड़ लिया। आरोपी ने इस बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस पर बालिका चीख उठी। बच्ची की चीख सुनकर जब मौहल्ले की महिलाएं मौके पर पहुंची तो आरोपी भूरा भाग खड़ा हुआ और पास ही एक तालाब में कूद गया। उधर बालिका के परिजनों को जब इस घटना का पता चला तो वे भूरा को पकड़ने भागे। उन्होंने उसे तालाब से निकाल लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का गुस्सा इतने पर ही शांत नही हुआ, उन्होने बस स्टेैण्ड पर जाम लगाते हुए आरोपी के घर में आगजनी का प्रयास किया गया। आगजनी में चार बाइकें भी चपेट में आई है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। हालांकि तनाव बना हुआ है।



इनका कहना है
मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म होने की घटना हुई है। आरोपी पकड़ लिया गया है। फिलहाल कस्बे में स्थिति नियंत्रण में है। दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सुनील कुमार पांडे, एसपी, शिवपुरी

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com