-->

Breaking News

पेवर सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, साढे 6 लाख रूपए की लागत से बनेगी सड़क और नाली


राजकुमार पंत
अशोकनगर। नगर में इन दिनों नगर पालिका द्वारा अलग-अलग वार्डों में कई विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को नगर के वार्ड क्रमांक 1 त्रिलोकपुरी कॉलोनी में होने जा रहे पेवर सड़क और नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साहू ने किया। यह निर्माण कार्य तकरीवन साडे छै लाख की लागत से किया जा रहा है। इस दौरान श्री साहू ने कहा की वार्ड में इस गली में वारिश के समय निकलने में रहवासियों को परेशानी होती थी अब सड़क निर्माण के  बाद वार्ड वासियों को इस समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि पहलवान साहू, नपा उपाध्यक्ष डॉ. हरवीर रघुवंशी, वार्ड पार्षद सत्येंद्र यादव, सहित पार्षद ऋषि त्रिपाठी, ब्रजकिशोर नामदेव, पार्षद प्रतिनिधि सलिल त्रिपाठी और बड़ी संख्या में वार्ड वासी  उपस्थित रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com