-->

Breaking News

योजना की सही जानकारी प्रस्तुत ना करने पर प्रभारी जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण को फटकार


राजकुमार पंत
गुना,ब्यूरो : कलेक्टर श्री राजेश जैन ने वर्ष 2017-18 में प्राप्त आवंटन एवं व्यय की स्थिति तथा वर्ष 2018-019 के बजट की विकेन्द्रीकृत विभागीय योजना की सही जानकारी प्रस्तुत ना करने पर प्रभारी जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण को फटकार लगाई और कहा कि अपने अधीनस्थ अमले के साथ बैठकर सही जानकारी निकालकर प्रस्तुत करें।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण विभाग, उद्यान विभाग, खादी ग्रामोद्योग, कृषि विभाग, मत्स्योद्योग आदि विभाग के अधिकारियों को भी सही जानकारी प्रस्तुत ना करने पर आड़ेहाथों लिया और सही जानकारी प्रस्तुत करने की हिदायत दी।

कलेक्टर ने विभागों की विकेन्द्रीकृत योजना की सीमा  तथा वर्ष 2017 में 31 अगस्त तक समेत अब तक व्यय हुई राशि तथा आंवटित बजट की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने वर्ष 2018-019 के लिए चाहे गए बजट की स्थिति की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने अधिकारियों से पूछा कि आगामी विकेन्द्रीकृत योजना के लिए उन्हें कितने बजट की आवश्यकता होगी। अधिकारियों ने आवश्यकतानुसार प्रस्तावित वजट की राशि से अवगत कराया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com