-->

Breaking News

बरखेड़ागिर्द के 800 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर का होगा जीर्णोद्धार


दो दिवसीय कार्यक्रम 23 नवंबर से
राजकुमार पंत
गुना,ब्यूरो । जिला मुख्यालय से 14 किमी दूर ग्राम बरखेड़ागिर्द में स्थित 800 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। जैनाचार्य विद्यासागर महाराज एवं उनके शिष्यगण मुनि पुंगव सुधा सागर जी महाराज, मुनिश्री कुंथु सागरजी एवं निष्कंप सागरजी महाराज के आशीर्वाद से उक्त प्राचीन श्री चंद्रप्रभु जिनालय का कायाकल्प होगा। इसके लिए सकल दिगंबर जैन समाज एवं बरखेड़ागिर्द मंदिर जीर्णोद्धार कमेटी के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम 23 एवं 24 नवंबर को प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्माचारी मनोज लल्लन भैयाजी के निर्देशन में संपन्न होंगे। कार्यक्रमों की बेला में 23 नवंबर को प्रात: 7 बजे से नित्यमह अभिषेक पूजन, शांतिधारा, जाप अनुष्ठान एवं वेदी शुद्धि के कार्यक्रम होंगे। वहीं 24 नवंबर को प्रात: 7 बजे से नित्यमह अभिषेक पूजन, शांति विधान, हवन, वेदी निष्ठापन, शिखर निष्ठापन एवं श्रीजी विहार होगा। 

आदिनाथ जिनालय पर होगी वेदी प्रतिष्ठा
इधर हनुमान गली स्थित श्री आदिनाथ जिनालय पर भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन 24 नवंबर से किया जाएगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला में 24 नवंबर को प्रात: 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा, 8 बजे घटयात्रा, इंद्रशुद्धि, वेदी शुद्धि, जाप प्रारंभ, 9 बजे  कलेक्टर राजेश जैन द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं रात्रि 7:30 बजे से संगीतमय आरती, भक्तांबर पाठ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 25 नवंबर को प्रात: 7 बजे से अभिषेक शांतिधारा एवं याग मंडल विधान होगा। रात्रि में संगीतमय आरती, भक्तांबर पाठ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 26 नवंबर को प्रात: 7 बजे से अभिषेक, शांतिधारा, 9 बजे से नवीन वेदी पर भगवान पाश्र्वनाथ स्वामी की प्रतिमा विराजमान की जाएगी। तत्पश्चात शांतिविधान एवं हवन होगा। रात्रि में संगीतमय आरती, भक्तांबर पाठ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com