-->

Breaking News

शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता मामले में ग्राम पंचायत बरगवां के सरपंच एवं सचिव पद से पृथक

शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता मामले में ग्राम पंचायत बरगवां के सरपंच एवं सचिव पद से पृथक

अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा -8770089979

 

जनपद पंचायत जैतहरी अतर्गत ग्राम पंचायत बरगवां में निर्मल भारत अभियान एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण कार्य में बिना निर्माण कराए राशि आहरण कर वित्तीय अनियमितता व दुरूपयोग करने के आरोप सिद्ध पाये जाने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.व्ही.एस. चैधरी ने ग्राम पंचायत बरगवां की सरपंच श्रीमती रूनिया बाई बैगा को 6 लाख 91 हजार 514 रुपए के वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत सरपंच पद से पदच्युत करने के साथ ही 6 वर्ष की कालावधि के लिए पंचायत निर्वाचन से निरर्हित घोषित किया है।

इसी तरह ग्राम पंचायत बरगवां के सचिव को 6 लाख 91 हजार 514 रुपए के वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 व मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 एवं म.प्र. राज पत्र (आसाधारण) 9 अगस्त 2017 के कण्डिका 3 (क) के अन्तर्गत सचिव पद से पथक करने की कार्यवाही  की गई।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com