रायसेन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति
मुख्य अतिथि श्री पटवा ने किया ध्वजारोहरण, प्रदेश के सर्वांगीण विकास में योगदान देने का दिलाया संकल्प
आदित्य सराठे (8962549766)
रायसेन,ब्यूरो : जिला मुख्यालय रायसेन में पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मध्यप्रदेश का 62वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय खेल स्टेडियम पर आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के पश्चात श्री पटवा ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया और सभी को प्रदेश के सर्वांगीण विकास में अपना श्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प दिलाया।
स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में शासकीय कन्या उमावि रायसेन, ब्राईट कैरियर उमावि रायसेन, सरस्वती शिशु मंदिर रायसेन तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन द्वारा देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में श्री पटवा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता किरार, नगरपालिका अध्यक्ष श्री जमना सेन, कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे, एसपी श्री जगत सिंह राजपूत, सीईओ जिला पंचायत श्री अमनवीर सिंह बैंस, अपर कलेक्टर श्री एमके जैन तथा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक तथा स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
इन्हें मिला पुरस्कार
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री पटवा द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय को प्रथम, ब्राईट कैरियर स्कूल को द्वितीय पुरस्कार, सरस्वती शिशु मंदिर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com