रीवा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष का स्वागत आज गढ़ी में
जिलाध्यक्ष के रूप में विवेक पाण्डेय का प्रथम दौरा स्वागत की शशिकांत तिवारी ने युवाओं से की अपील
रीवा(गढ़ी) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष रीवा विवेक पाण्डेय अपने सभी मण्डलों के दौरे के क्रम में आज गढ़ी मण्डल के मुख्यालय गढ़ी में दोपहर बाद एक बजे युवाओं से मिलेंगे और आगामी समय की मोर्चे की कार्य योजनाओं से अवगत करायेंगे।
भाजयुमो मण्डल गढ़ी के अध्यक्ष शशिकांत तिवारी ने जिला अध्यक्ष के प्रथम गढ़ी आगमन पर युवाओं से जबरदस्त गर्म जोशी के साथ स्वागत की अपील की है।इसी तैयारी के क्रम में शशिकांत तिवारी ने युवाओं से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में गढ़ी पहुँचने का आग्रह किया और मोटरसाइकल रैली के साथ श्री पाण्डेय की अगवानी की तैयारी की अपने पार्टी साथियों के साथ समीक्षा की।

श्री तिवारी ने कहा है की विवेक पाण्डेय के ऊर्जावान नेतृत्व में मोर्चा संगठन जिले में नया मुकाम तय करेगा।उनके सहज सरल एवं सर्व सुलभ स्वभाव से युवाओं में नये उत्साह का संचार होगा और आने वाले चुनावों में युवा मोर्चा अपनी अग्रणी भूमिका अदा करेगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com