-->

Breaking News

भोपाल में मिली सागर से किडनैप हुई किशोरी, प्रेमी फरार


10 माह की बेटी को लेकर 2 घंटे घूमी सब इंस्पेक्टर नमिता साहू
भोपाल : राजधानी में कल देर रात सर्द हवाओं के बीच सागर पुलिस से मिली अपहरण की खबर मिलते महिला सब इंस्पेक्टर नमिता साहू ने अपनी दस माह की मासूम बेटी को कार में बिठाया और फिल्मी स्टाइल में करीब दो घंटे के भीतर सर्चिंग कर नाबालिग को खोज लिया। छात्रा का अपहरण सागर में हुआ था। किशोरी को भागकर लाया युवक उसे आईएसबीटी बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया था। छात्रा को पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया। जबकि उसे भागने वाला आरोपी युवक अब भी फरार है। जिसकी तलाश सागर पुलिस कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब साढे दस बजे महिला सब इंस्पेक्टर नमिता साहू को सागर पुलिस से खबर मिली थी कि दसवीं की छात्रा का अपहरण हुआ है और उसकी लोकेशन मोती मस्जिद के आसपास आ रही है। सब इंस्पेक्टर ने सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम को खबर दी। कंट्रोल ने कोतवाली, तलैया और श्यामला हिल्स थाना प्रभारी को पाइंट दिया। इसी बीच महिला सब इंस्पेक्टर अपनी दस माह की बेटी का कार में बिठाया और फिल्मी स्टाइल में उसकी तलाश करते हुए  आईएसबीटी तक पहुंच गई। जहां छात्रा से अकेली खड़ी मिली, जिसे उसने महिला थाना पुलिस को सौंप दिया। छात्रा ने बताया कि उसे विशाल नामक युवक अपने साथ भागकर लाया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com