हज नीति में बदलाव से नाराजगी, शुरू करेंगे आंदोलन
रायसेन। केन्द्र सरकार द्वारा नई हज नीति में शामिल कई नए नियमों व प्रस्तावों को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी है। इसके विरोध में स्वर भी उठने लगे हैं। नई हज नीति में हज के सफर पर बगैर मेहरम (पुरूष साथी) महिलाओं को जाने व भोपाल सहित करीब दर्जन भर इंबारकेषन प्वाइंट बंद करने के सुझाव (प्रस्ताव) का जिला मुस्लिम त्यौहार कमेटी द्वारा विरोध किया जा रहा है। अगर इस प्रस्ताव को केन्द्र सरकार ने वापस नहीं लिया तो शीघ्र ही जिले भर में शांतिपूर्वक आंदोलन किया जाएगा। जिला मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष मो. तलत खान तलत व मुजीब अंसारी (गैरतगंज) ने अपने संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नगवी ने हज नीति में बदलाव को लेकर कई प्रस्ताव केन्द्र सरकार को दिए हैं, जिनमें अगले साल हज 20018 में लागू करने की तैयारी की जा रही है, उन्होंने कहा कि भोपाल सहित करीब दर्जन भर इंबारकेषन प्वाइंट को बंद करने का सुझाव भी इस नीति में शामिल किया जा रहा है। इस स्थिति से जहां भोपाल में करोड़ों रूपए की लागत से बनाया गया हज हाउस धर्मषाला बनकर रह जाएगा, वहीं यहां से दिल्ली और मुम्बई हज फ्लाइट के लिए जाना भी लोगों के लिए परेषानी का कारण बनेगा। इसके लिए अधिक समय और ज्यादा पैसों की जरूरत भी पड़ेगी। मो. तलत खान ने कहा कि हज नीति में किए जा रहे बदलाव को अगर वापस नहीं लिया गया तो मुस्लिम त्यौहार कमेटी जिले भर में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्षन एवं आंदोलन करेगी। उन्होंने इस प्रस्ताव को केन्द्र सरकार से वापस लेने की भी मांग की है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com