-->

Breaking News

भारत की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में होगी : अजहर


कोलकाताः पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने आज यहां कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के दो महीने के लंबे दौरे के दौरान होगी। भारत अभी श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है जिसे उसने इस साल के शुरू में सभी प्रारूपों में हराया था। अजहर ने पहले जगमोहन डालमिया सम्मेलन से इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला चुनौतीपूर्ण होगी लेकिन भारत की वास्तविक परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी। ’’ 

भारत को श्रीलंका श्रृंखला के बाद दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाना है जहां उसे अगले साल जनवरी-फरवरी में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। अजहर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘वह बेजोड़ है। जिस तरह से वह आगे बढ़कर नेतृत्व करता है उसे देखकर अच्छा लगता है। ’’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com