-->

Breaking News

भारत का अजेय अभियान जारी, म्यांमार को 2-2 से ड्रा पर रोका


फातोरदाः कप्तान सुनील छेत्री और जेजे लालपेखलुवा के शानदार खेल से भारत ने आज यहां दो बार पिछडऩे के बाद वापसी करके म्यांमार के खिलाफ एएफसी एशिया कप 2019 क्वालीफायर्स के दूसरे चरण का मैच 2-2 से ड्रा खेलकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। म्यांमार के लिये यान नैंग ओ (पहले मिनट) और क्याउ को को (19वें मिनट) ने गोल करके अपनी टीम को दो बार बढ़त दिलायी। भारत की तरफ से छेत्री (13वें मिनट) और जेजे (69वें मिनट) ने गोल दागे।  

भारतीय टीम पहले ही एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। उसने पिछले 13 मैचों से एक भी मैच नहीं गंवाया है। इस बीच उसने 11 मैच जीते और दो मैच ड्रा कराये। भारत अब अगले साल मार्च में किर्गीस्तान से भिड़ेगा।  भारत के लिये मैच की शुरूआत बेहद निराशाजनक रही क्योंकि म्यांमार खेल के 17वें सेकेंड में ही बढ़त हासिल कर दी जो कि फुटबाल इतिहास के सबसे तेज गोल में से एक है। फतरोडा स्टेडियम में अभी गेंद पर पहली किक लगी ही थी कि गोल भी हो गया। थीन थान विन ने बायें छोर से यान नैंग ओ की तरफ क्रास बढ़ाया और उन्होंने हेडर से गोल करके भारतीय खिलाडिय़ों के साथ स्टेडियम में मौजूद लगभग 5500 दर्शकों को भी हतप्रभ कर दिया।  

भारतीय टीम ने हालांकि बराबरी का गोल करने में देर नहीं लगाई। खेल के 12वें मिनट में हिलियांग बो बो ने छेत्री को बाक्स के अंदर गिरा दिया जिसके कारण भारत को पेनल्टी मिली। भारतीय कप्तान स्वयं पेनल्टी लेने के लिये और उन्होंने उस पर आसानी से गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। यह छेत्री का भारत की तरफ से 57वां गोल था। म्यांमार ने हालांकि इसके छह मिनट बाद गोल करके फिर से बढ़त हासिल कर दी। इसमें भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह की भी गलती थी जो क्याउ को को के बाक्स के बाहर से जमाये गये शाट को नहीं समझ पाये। लगभग 20 गज की दूरी से जमाया गया शाट आसानी से भारतीय गोल में घुस गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com