चरी पहुंच कलेक्टर ने लिया सड़क का जायजा
पंचायत को ओडीएफ कराने के साथ ही निर्माण में क्वालिटी के निर्देश
कटनी। विजयराघवगढ़ ब्लॉक में हो रहे विकास कार्यों की ग्राउंड रियल्टी जानने शुक्रवार को कलेक्टर विशेष गढ़पाले फील्ड पर निकले। प्रधानमंत्री आवास, सीसी रोड और मनरेगा के अंतर्गत बनाई जा रही एक किलोमीटर लंबी सुदूर ग्राम सड़क के कार्य का जायजा भी चरी में दौरे में श्री गढ़पाले ने लिया। उन्होने सचिव, जीआरएस और उपयंत्री को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिये। चरी ग्राम पंचायत में स्वच्छता प्रेरक शकुन बाई पटेल के घर भी कलेक्टर पहुंचे। जहां उन्होने उसके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान शकुन बाई को गांव में स्वच्छता और नशामुक्ति के प्रति जागरुकता लाने के लिये विभिन्न गतिविधियॉं संचालित करने के लिये प्रेरित भी उन्होने किया। उल्लेखनीय है कि चरी ग्राम पंचायत को खुले में शौचमुक्त करने के लिये शकुन बाई लारा अथक प्रयास किये गये हैं। शकुन बाई ने मॉर्निंग फॉलोअप से लेकर लगातार ग्रामवासियों को शौचालय बनाने के लिये प्रेरित किया था। इस पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में उन्हें सम्मानित भी किया गया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com