-->

Breaking News

युवक की गला रेत कर हत्या, धनवाही के जंगल में मिली लाश


कटनी : बढ़ते अपराधों में ग्रामीण थानों में अव्वल चल रहे स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबीस घंटों के दौरान दो लाश मिलने से सनसनी फैल गई। एक 30 वर्षीय युवक का शव सड़क पर मिला जिसकी गला रेतकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी जबकि दूसरे की क्षत विक्षत लाश जंगल में मिली जिसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शव परीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रभटा-पौनिया के बीच पड़ने वाले ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के समीप मुख्य मार्ग पर युवक का शव पड़ा मिला जिसकी पहचान पड़रभटा निवासी 30 वर्षीय सुखचैन पिता मस्तराम पटैल के रूप में की गई है। वहीं थाना क्षेत्र के ही धनवाही के जंगल में मिली लाश की पहचान नहीं हो सकी है। लाश कई दिन पुरानी होने के साथ ही सड़-गल चुकी है। इस मामले में भी हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद एसडीओपी कमला जोशी व थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही दो गंभीर घटनाओं की सूचना पर एडिशनल एसपी प्रमोद सोनकर ने भी मौका मुआयना किया। 

शाम को दिखा था सुखचैन
खबरों की माने तो पड़रभटा निवासी सुखचैन पटैल गुरूवार की देर शाम नजदीकी गांव पौनिया स्थित देशी शराब दुकान में शराब पीते देखा गया था। इसके बाद पौनिया पड़रभटा के बीच नदी किनारे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह सुखचैन का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। मृतक के गले के नीचे गहरा घाव था। माना जा रहा है कि गला रेतकर सुखचैन की हत्या की गई। घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ ही फारेंसिक अधिकारी भी पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सुखचैन पटैल शराब पीने का आदी तो था लेकिन उसका किसी से विवाद नहीं चल रहा था। हत्या किसने और किस वजह से की गई, पुलिस पतासाजी में जुटी है। 

परिजनों से मिले अधिकारी
हत्या की इस घटना के बाद स्लीमनाबाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच के उपरांत अज्ञात के विरूद्ध 302 का अपराध पंजीबद्ध किया है। एडि. एसपी प्रमोद सोनकर डॉग स्क्वाड के अलावा फारेन्सिक टीम को साथ लेकर मौका मुआयना किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मृतक के परिजनों से भी चर्चा की। परिजनों की ओर से भी किसी पर कोई संदेह नहीं जताया गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com