-->

Breaking News

छात्राओं को जैव प्रौद्यौगिकी से कराया अवगत


धार। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी परिषद भोपाल द्वारा विद्यार्थियों को जैव प्रौद्यौगिकी की वर्तमान तकनीकियों एवं  जैव प्रौद्यौगिकी से जुड़ी विभीन्न जानकारीयो और विज्ञान के प्रति जागरूक करने के उद्देष्य से षैक्षणिक संस्थाओं में कार्यषालाओं के आयोजन के अन्तर्गत षासकीय कन्या महाविद्यालय, धार में दिनॉक 13 एवं 14 नवम्बर,  को दो दिवसीय कार्यषाला का आयोेजन किया जा रहा है । कार्यषाला में विषय विषेषज्ञ के रूप में डॉ प्रमोद सैरकर तकनीकि वैज्ञानिक अधिकारी जैव प्रौद्यौगिकी उत्कृष्टता केन्द्र भोपाल ने छात्राओं को जैव प्रौद्यौगिकी की तकनीकियों से अवगत कराया, इसके अंतर्गत इन्सुलिन को बनाने हेतु प्रयुक्त पूरानी तकनीक जिसमें घोडे़ एवं अन्य जानवरों के शरीर से इसे प्राप्त किया जाता था जिससे इसकी लागत बहुत अधिक होती थी को नवीन तकनीकी की सहायता से प्रयोगशाला में ही बैक्टेरिया के जीन संयुग्मन तकनीक से आसानी से बनाया जा सकता है जिससे इसके बनाने की लागत कई गुना कम हो गई को विस्तार से समझाया गया एवं इसी प्रकार की कई नई-नई खोजों एवं तकनीकों पर प्रस्तुतिकरण दिया गया, तकनीकी सत्र में डी. एन. ए. का पृथक्करण एवं उसकी पहचान तथा पौधों की कोशिकाओं  से प्रायौगिक रूप से डी.एन.ए. का पृथक्करण कर प्रदर्षित कराया गया । कार्यषाला के दौरान विषेष उपकरणों के माध्यम से छात्राओं को प्रायौगिक तौर पर उकरण परिचालन, कार्यविधि एवं उपयोगिता की जानकारी दी गई ।
 
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्जवलन से किया गया । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में    राजकुमार टांडिंया कार्यषाला प्रषासनिक अधिकारी, भोपाल मौजूद रहे । महाविद्यालय के प्राचार्य एवं रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बी. आर. पाटील द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यशाला के वास्तविक स्वरूप एवं इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं स्टाफ उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन  विनोद खाकरे व्याख्याता कम्प्यूटर एप्लीकेशन द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आभार प्राचार्य डॉ. बी. आर. पाटील द्वारा किया गया । कार्यक्रम में बायोकेमिस्ट्री , फामार्केमिस्ट्री , भौतिकी , गृहविज्ञान एवं कम्प्यूटर विभाग के सहायक प्राध्यापकों का सराहनीय योगदान रहा ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com