-->

Breaking News

मध्यप्रदेश : शिवराज सिंह चौहान को आया गुस्सा बोले...



भोपाल :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महापुरुषों को उनके शॉर्ट फॉर्म से पुकारे जाने को लेकर नाखुशी जाहिर की है.

राजधानी भोपाल में गुरु तेग बहादुर स्तंभ का भूमि पूजन करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने गुरु तेग बहादुर कॉम्प्लेक्स को जीटीबी बोले जाने पर नाखुशी जाहिर करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि ये जीटीबी क्या होता? महापुरुषों को उनके नाम से ही पुकारा जाना चाहिए.

इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद भोपाल मेयर को निर्देश देते हुए कहा कि अब से सभी सरकारी अभिलेखों में जीटीबी कॉम्प्लेक्स को गुरु तेग बहादुर कॉम्प्लेक्स ही लिखा जाएगा.

हालांकि, राजधानी भोपाल में जीटीबी कॉम्प्लेक्स ही नहीं टीटी नगर समेत कई और ऐसी जगह हैं जो महापुरुषों के नाम पर हैं लेकिन उन्हें उनके शॉर्ट फॉर्म में ही आम तौर पर बोला जाता है. मुख्यमंत्री पूर्व में भी नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन तब भी उनके आदेश पर अमल नहीं हुआ था.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com