सी.एम.हेल्पलाईन की शिकायतें लंबित रखने पर कलेक्टर ने सी.एम.एच.ओ.एवं डी.पी.ओ. म.बा.वि. को आड़ेहाथों लिया
वेतन रोकने पर टी.ओ.प्रतिनिधि को आड़ेहाथों लिया तथा अनुदान राशि प्राप्त करने के बावजूद ऋण ना देने वाले बैंकर्स के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी
राजकुमार पंत
गुना,ब्यूरो : कलेक्टर श्री राजेश जैन ने आज यहां समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में सी.एम.हेल्पलाईन के पत्रों के निस्तारण के प्रति गंभीर ना रहने वाले अफसरों को फटकार लगाई और उन्हें ऐसे पत्रों का तत्परता से निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। खासकर उन्होंने तीन सौ दिन से अधिक एवं पांच सौ दिन से अधिक समयावधि तक लंबित रखने वाले पत्रों को लेकर गहरी नाराजगी जताई और उनका फौरन निस्तारण करने के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से पूछा कि सी.एम.हेल्पलाइन के उनके पास किस तरह के शिकायती पत्र लंबित हैं, तो उन्होंने कलेक्टर को बताया कि टीकाकरण ना होने तथा प्रसूति सहायता राशि उपलब्ध ना कराने संबंधी जैसे प्रकरण लंबित रहने की शिकायतें हैं, जिन पर कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आड़े हाथों लिया और पूछा कि टीकाकरण क्यों नहीं हुआ है। आप क्या देख रहे हैं। कितने सेंटर खुल रहे हैं और वहां काम हो रहा है या नहीं, आप स्वयं फील्ड में जाकर देखें। कलेक्टर ने फिर पूछा कि जब किसी गर्भवती महिला को प्रसव हुआ है, तो हितग्राही को प्रसूति सहायता राशि क्यों नहीं दिलवाई गई। हितग्राही को प्रसूति सहायता राशि समय पर दिलवाना सुनिश्चित करें, ताकि किसी को शिकायत का मौका ही ना मिले। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्य की नियमित मानीटरिंग करें। जो संविदा कर्मचारी इन कार्यों के प्रति उदासीन रहें, उन्हें सेवा से बर्खास्त करें।
महिला एवं बाल विकास विभाग में सी.एम.हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों पर कलेक्टर के सवाल पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्र ना खुलने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को आड़े हाथों लिया और उनसे पूछा कि आंगनवाड़ी केन्द्र खुल रहे हैं या नहीं, इसके बारे में आप सुवरवाइजरों से पूछते हैं कि नहीं? आप स्वयं भी आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण करते हैं कि नहीं? कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह गंभीर बात है कि किसी के द्वारा की गई शिकायत की जांच के लिए आपने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि टीकाकरण ना होने की शिकायत मिलने पर दूरभाष पर संबंधित स्वास्थ्य कार्यकर्ता से बात कर वहां टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
जिला कोषालय में दीगर विभागों के शासकीय सेवकों का वेतन रोके जाने की ओर ध्यान आकर्षित कराने पर कलेक्टर ने जिला कोषालय अधिकारी के प्रतिनिधि को आड़ेहाथों लिया और उनसे साफ शब्दों में कहा कि अब अगर कोषालय में दीगर विभाग के किसी शासकीय सेवक का अनावश्यक वेतन रोका गया तो आपका और जिला कोषालय अधिकारी का वेतन रोक दिया जाएगा। कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि वेतन को लेकर किसी शासकीय सेवक को तंग ना किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि वेतन को लेकर कोषालय के अधिकारी संवेदनशील रहें और स्वयं को कोषालय का मालिक ना समझें। उनका उत्तरदायित्व है कि बगैर विलंब के शासकीय सेवकों को वेतन का भुगतान करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने स्वरोजगारमूलक योजनाओं के तहत शासन से प्रदत्त अनुदान राशि प्राप्त करने के बावजूद बैंकों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण ना बांटने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लीड बैंक प्रबंधक को हिदायत दी कि वे बैंक प्रबंधकों को निर्देशित करें कि अनुदान की राशि को वे अपने पास अनावश्यक रोककर ना रखें। अगर उनके यहां अनुदान की राशि जमा करा दी गई है तो वे हितग्राहियों को जल्द ऋण का वितरण कर दें, अन्यथा अनावश्यक रूप से अनुदान राशि को अपने यहां रोके रखने के कृत्य को गंभीरता से लिया जाएगा और इसके लिए शासकीय धन का दुरूपयोग मानते हुए उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराने की कार्रवाई की जा सकती है। भावांतर की अपडेट जानकारी प्रस्तुत ना करने पर कलेक्टर ने प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को आड़े हाथों लिया और इसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि भावांतर योजना से पंजीकृत हुए किसानों के सत्यापन की स्थिति एवं भावांतर के तहत प्राप्त होने वाली राशि की अद्यतन जानकारी से उन्हें अवगत कराते रहें। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को निर्देश दिए कि वे स्वयं भी मंडी में जाकर देखें कि किसानों से कितनी उपज खरीदी गई है और उसकी एंट्री हो रही है या नहीं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com