-->

Breaking News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उदघाटन


भोपाल। चौथी बार सत्ता में आने के लिए भाजपा ने एक साल पहले ही अपनी चुनावी तैयारियों की शुरुआत कर दी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज चुनाव प्रबंधन सेल के वॉररूम का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया। इस अवसर पर हुई पहली अनौपचारिक बैठक में सीएम ने कहा कि समर्पण, समन्वय और एकजुटता से हम चौथी बार सरकार बनाएंगे और 2019 में केंद्र में भाजपा की सरकार बने, इसके लिए अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय की तीसरी मंजिल पर भाजपा के इलेक्शन मैनेजमेंट के स्टेट वॉर रूम का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ करने के बाद सीएम ने कहा कि अभी चुनाव में एक साल है आज से ही हम मिलकर संकल्प लें कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे और अपने दायित्वों का निर्वाह समर्पण और निष्ठा से करेंगे। उन्होंने कहा कि एकजुटता से चुनाव लड़ेंगे तो हमें भारी विजय मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा के उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, रामपाल सिंह, रुस्तम सिंह, उमाशंकर गुप्ता, माया सिंह, जयभान सिंह पवैया, पारस जैन, दीपक जोशी समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

नंदकुमार सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में एंटीइनकमबेंसी से जुड़े सवाल पर कहा कि लगातार जनकल्याण के काम हो रहे हैं। कन्वेसिंग है, एंटीइनकमबेंसी जैसी चीज तो कही हैं ही नहीं। पिछले तीन बार से चुनाव प्रबंधन की कमान संभाल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अनिल दवे के न होने पर उन्होंने कहा कि उनकी कमी निश्चित रूप से खलेगी पर उनकी टीम में सालों तक काम करने वाले कई सदस्य हमारे साथ हैं।

प्रदेश चुनाव प्रबंधन सेल की पहली बैठक कल सुबह 11 बजे रखी गई है। इस बैठक में चुनाव प्रबंधन सेल के सदस्य चुनावी रणनीति तय करेंगे। इसमें जिलास्तर पर किस तरह काम करना है इस पर विचार किया जाएगा।

मंत्री नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ल, उमाशंकर गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, जयंत मलैया, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत, महामंत्री मनोहर ऊंटवाल, वीडी शर्मा, अजय प्रताप सिंह, बंशीलाल गुर्जर और कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह। यह टीम प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के समन्वय से काम करेगी।

चुनाव प्रबंधन सेल के उद्घाटन के बाद नंदकुमार सिंह चौहान और सुहास भगत सीएम हाउस पहुंचे। तीनों नेताओं की आपस में मंत्रणा हुई। सूत्रों की माने तो इस बैठक में सीएम ने एमएलए से हो रहे वन टू वन में सामने आई बातों को संगठन नेताओं से साझा किया तो चुनाव प्रबंधन सेल को बेहद हाइटेक बनाने और उसके कामों और दायित्वों को लेकर भी चर्चा हुई।





No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com