-->

Breaking News

ईनामी फरार आरोपी को नागौद पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार


सतना(नागौद) : थाना नागौद पुलिस द्वारा दिनांक 28/10/17 को अप क्र 585 /17 धारा 294,307,452 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया । कायमी दिनांक से ही नागौद पुलिस ने आरोपी राम बालक बागरी की तलाश शुरू कर दिया। परंतु आरोपी काफी चालाक होने के कारण फरारी काटता रहा। बार बार पुलिस की दबिश असफल हो रही थी। परंतु नागौद पुलिस द्वारा लगातार दबिश देकर आरोपी को कही टिकने नहीं दी और आज वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी उनि आर के जायसवाल के नेतृत्व में उनि आर एच सोनकर, आर 252 आकाश द्विवेदी, 621 अंबिकेश मिश्रा द्वारा घेराबंदी कर आरोपी राम बालक बागरी पिता रामविश्वास बागरी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम हिलौंधा थाना नागौद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में उपजेल नागौद भेज दिया गया।  उक्त आरोपी के लगातार फरार रहने के कारण पुलिस अधीक्षक सतना द्वारा 1000/- रुपए के इनाम की घोषणा किए थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com