नोटबंदी के बाद बढी टैक्सपेयर्स की संख्या : CM शिवराज
भोपाल। नोटबंदी के समर्थन में काला धन विरोधी दिवस मना रही भाजपा ने गुरुवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में आमसभा की। आमसभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से भारत में टैक्स देने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है और कर संग्रहण भी बढ़ा है। कर के रूप में मिलने वाली अतिरिक्त राशि गरीबों के लिए मकान बनाने में लगाया जाएगी।
सीएम शिवराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नोटबंदी और जीएसटी का फायदा आने वाले सालों में गरीबों को मिलेगा। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। तत्कालीन नुकसान हो सकते हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था को फायदा होगा और जल्द ही भारत अर्थव्यवस्था के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। नोटबंदी के फायदे गिनाते हुए शिवराज ने कहा कि इससे रियल एस्टेट क्षेत्र में दाम घटे हैं। वहीं, मोटरसाइकिल ज्यादा बिक रही है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने कालाधन बनाया और भ्रष्टाचार किया, वे नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं। उनकी जिंदगी, उनके इरादे और चेहरे काले हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस को बुरा लगे तो लगने दो, चिंता करने की जरूरत नहीं है। नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारियों को कोई दिक्कत होगी तो उसका समाधान करेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com