सिंहस्थ ड्यूटी में आए रीवा के SI पर छात्रा के साथ यौन शोषण का आरोप
इंदौर। उज्जैन में आयोजित हुए सिंहस्थ मेले में लोग अपने पाप धोने के लिए आए थे परंतु रीवा से ड्यूटी करने आए मप्र पुलिस के सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र पिता श्याम सिंह निवासी जबलपुर तो कुछ और ही कर बैठे। यहां उन्होंने पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती को इश्क लड़ा डाला। युवती का आरोप है कि एसआई शैलेन्द्र ने उसे शादी का झांसा दिया और इंदौर आकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बताया जा रहा है कि एसआई रीवा जिले के चुरहट थाने में पदस्थ है।
गुरुवार को युवती डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र से मिली। युवती ने कहा महिला थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। डीआईजी ने सीएसपी संयोगितागंज एसकेएस तोमर को जांच सौंपी है। डीआईजी ने बताया कि युवती उज्जैन की रहने वाली है। इंदौर में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही है। युवती ने बताया कि पिछले साल सिंहस्थ के दौरान ड्यूटी पर आए एसआई शैलेंद्र पिता श्याम सिंह निवासी जबलपुर से मुलाकात हुई थी। सिंहस्थ के बाद भी वह मिलने के लिए इंदौर आता रहा और उसके यौन संबंध बनाता रहा। युवती ने कहा पुलिसकर्मी की मां, भाई और भाभी उज्जैन में उसके परिवार से मिलने भी आए लेकिन शादी की बात नहीं की और वापस लौट गए।
युवती ने डीआईजी को यह भी बताया कि वह महिला थाने में शिकायत करने गई तो टीआई ज्योति शर्मा और पुलिसकर्मी टीना लाड़ ने उनसे आवेदन तो ले लिया पर केस दर्ज नहीं किया। उल्टा उसे ही शिकायत नहीं करने को कहने लगे। इसके बाद 18 अगस्त को शैलेंद्र ने उसके साथ उज्जैन में सगाई की। फिर शादी से मना कर दिया और कहने लगा कि जो करना है कर लो।
पहले से शादीशुदा, कर रही ब्लैकमेल
युवती झूठे आरोप लगा रही है। फेसबुक के जरिये मेरी फरवरी में दोस्ती हुई थी। उसके बाद मैंने सगाई और शादी (गणेश मंदिर में) कर ली। शादी के बाद बताया कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है। उसने खुद मुझे वाट्सएप पर मैसेज किए हैं। वह 25 लाख की मांग कर मुझे ब्लैकमेल कर रही है।
शैलेंद्र सिंह, एसआई

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com