अब दिल्ली की तर्ज पर रीवा में भी घर पहुंचेगा ट्रैफिक चालान...
रीवा : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं। जल्द ही शहर की सड़कों एवं चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य शहर की गतिविधियों एवं घटनाओं की पहचान करना तो है ही साथ ही साथ ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को घर बैठे चालान पहुंचाना भी है। यही नहीं अगर नगर के रास्तों, चौराहों एवं गलियों में अवैध रूप से हमेशा वाहन खड़े रहते हैं तो कोई भी आम नागरिक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके पुलिस को सूचना दे सकता है। जिस पर निश्चित कार्रवाई की जाएगी। यह मुहिम दिल्ली की तर्ज पर चलाई जा रही है। हफ्ते भर पहले ही महानगरों की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जो कि अब शहर में भी जल्द लागू होगा।
- मुख्य चौराहों एवं सड़कों पर लगेंगे 143 कैमरे
- अवैध वाहन पार्किंग की फोटो खींचकर दे सकेंगे पुलिस में सूचना
- अवैध वाहन पार्किंग की फोटो खींचकर दे सकेंगे पुलिस में सूचना
शहर में बढ़ते ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से न सिर्फ नगर की व्यवस्था डगमगा रही है बल्कि आमजन के लिए अवैध वाहनों की पार्किंग मुसीबत बन चुकी है। ऐसे में रीवा की चौड़ी सड़कें गली में तब्दील हो जाती है। साथ ही साथ जाम लग जाने से राहगीरों को घण्टों फंसे रहना पड़ता है। परंतु पुलिस प्रबंधन ने इस समस्या से निपटने की व्यवस्था करने की तैयारी में है। सड़कों, गलियों एवं नो पार्किंग जोन में अवैध रूप से खडेÞ चार पहिया वाहनों पर पुलिस ने कार्रवाई करने की ठान ली है। जिसमें आम नागरिक भी इस मुहिम में यातायात पुलिस की मदद कर सकेंगे। चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को यातायात नियम समझाने के लिए घर बैठे चालान पोस्ट कर दिया जाएगा। ठीक वैसे ही जैसे महानगरों में ट्रैफिक सिस्टम चलाया जाता है। शहर की सड़कों पर पहले भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए परंतु कुछ समय बाद वह मात्र शोपीस बनकर रह गए। पर अब जो 143 हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं उनके सही ढंग से रखरखाव करने के लिए पुलिस ने आश्वासन दिया।
जनता दे सकेगी सुझाव
एसपी ललित शाक्यवार ने शहर को व्यवस्थित करने की मुहिम शुरू की है। यातायात की डांवाडोल व्यवस्था को राह में लाने के लिए एक नई योजना की पहल की गई है। जिसमें सड़कों में जो लोग मनाही पर भी वाहन आदि खड़ा करके घण्टों गायब हो जाते हैं और जिनके कारण आमजन को प्रतिदिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब शहर के नागरिक वाहन की तस्वीर खींचकर ट्रैफिक प्रभारी एवं एडिशनल एसपी को व्हाट्सएप के जरिये फोटो भेज सकते हैं। इस मुहिम का उद्देश्य शहर में मची अव्यवस्था में सुधार लाना है। जिसमें प्रशासन सहित आमजन की भी बराबर भागीदारी लाजमी है।

ऐसे वाहनों की भेजें फोटो
अगर शहर के व्यस्ततम मार्गों में कोई वाहन चालक आकर अपनी चार पहिया खड़ा करके घण्टों गायब रहता है और जिसके कारण जनजीवन पर प्रभाव पड़ता है परंतु यातायात पुलिस जिन पर कार्रवाई नहीं करता। पुल में खड़ी बस, ट्रक एवं चार पहिया वाहन।जिन खड़े वाहनों के कारण ट्रैफिक जाम होता है।

शहर की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें नागरिकों की अहम भूमिका है। अवैध वाहन स्टैण्ड एवं ट्रैफिक व्यवस्था की डांवाडोल हालत को सुधारने की जरूरत है। सीसीटीवी कैमरे लग जाने से व्यवस्था सुधरेगी।
ललित शाक्यवार, एसपी रीवा
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com