-->

Breaking News

भोपाल गैंगरेप मामला: SP रेल अनीता मालवीय पद से हटाई गईं, IG भोपाल को भी हटाया


भोपाल।  गैंगरेप मामले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है| एसपी रेल अनीता मालवीय को पद से हटा दिया गया हैं, वही आईजी योगेश चौधरी भोपाल को भी हटा दिया गया है| गैंगरेप मामले में महिला होने के बाद भी एसपी रेल ने असंवेदनशीलता दिखाई थी, जिसको लेकर भर विरोध भी किया जा रहा था| उन्हें PHQ  पदस्थ किया गया है| गृह विभाग ने छुट्टी के दिन 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं | आईपीएस रुचिवर्धन मिश्रा को भोपाल रेल एसपी बनाया गया है| भोपाल आईजी योगेश चौधरी को हटाकर जयदीप प्रसाद को भोपाल आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है|

राजधानी में सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता के साथ भोपाल पुलिस द्वारा की गई घोर लापरवाही से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेहद नाराज है। गृह विभाग के आला अफसरों की बैठक में सीएम ने छोटे पुलिस कर्मी से लेकर आला अधिकारियों को हटाने को कहा था । ऐसे में अब रेल एसपी अनीता मालवीय पर भी गाज गिरना तय था। निर्दोष को फंसाने को लेकर मुख्यमंत्री ने रेल एसपी पर कार्रवाई करने को कहा था, वहीं गैंगरेप जैसे गंभीर मामले में भी हंस हंस कर जानकारी दे रही थी| जिसको लेकर भी उनका विरोध किया जा रहा था, उनकी असंवेदनशीलता सामने आई थी| मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद 3 टीआई, 3 एसआई को निलंबित एवं एक सीएसपी को अटैच किया जा चुका है।

हंसती नजर आईं एसपी

गैंगरेप जैसी गंभीर घटना पर पर जब मीडिया ने सवाल किये तो जीआरपी एसपी अनीता मालवीय मीडिया के सामने हंसती नजर आईं। इससे ही समझ में आता है कि महिलाओं के मुद्दों पर वो कितनी संवेदनशील हैं| एक सवाल के जवाब में उन्होंने हंसते हुए कहा- हमारे पास जब रिपोर्ट आई। हमने केस दर्ज कर लिया। इस मुद्दे ने तो सिर में दर्द कर दिया है। इस दौरान वे लगातार मुस्कुरा रही थीं, उनके रवैये से यह बिलकुल नहीं लग रहा था कि वे संवेदनशील मुद्दे को लेकर जरा भी गंभीर हैं।एसपी की इस हरकत का कई लोगों ने विरोध किया हैं| भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष,महिला मोर्चा,भोपाल वंदना जाचक ने रेल एसपी अनिता मालवीय की हरकत को शर्मनाक बताया है|


इन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले 



 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com