-->

Breaking News

भोपाल गैंगरेप मामला: दरिंदों को चौराहे पर फांसी पर लटकाया जाए : पीड़िता



भोपाल। राजधानी भोपाल में हबीबगंज इलाके में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आरोपियों को कड़ी सजा की मांग उठ रही है | इस घटना ने राजधानी को शर्मसार कर दिया है, वहीं पुलिस के खिलाफ भी लोगो का आक्रोश उबल रहा है। दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की जा रही है। इस बीच पहली बार पीड़िता भी मीडिया के सामने आई और कहा कि ऐसे दरिंदों को चौराहे पर फांसी पर लटका देना चाहिए। वहीं पीड़िता ने खुलकर पुलिस की लापरवाही और असंवेदनशीलता को उजागर किया है। पीएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने कहा अब मेरे आईपीएस बनने का सपना और भी मजबूत हुआ है।


पीड़िता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि पुलिस का व्‍यवहार बहुत ही बुरा था। वह एक थाने से दूसरे थाने तक बार-बार चक्‍कर लगाती रही लेकिन कोई भी उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं था। पीड़िता ने  कहा सिर्फ हबीबगंज थाने के टीआई रविंद्र यादव ने उनकी मदद की। पुलिस भी दोषी है, जीआरपी टीआई और सब इंस्पेक्टर ने मेरे साथ बहुत अभद्रता की। वहीं एसपी रेल अनीता मालवीय को लेकर भी उन्होंने कहा कि ऐसी महिला वर्दी के लायक नहीं है, उनके शरीर पर वर्दी नहीं रहना चाहिए। पीएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने कहा कि अब आईपीएस बनने का मेरा सपना और मजबूत हुआ है और आईपीएस बनने के बाद मेरी प्राथमिकता महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को ख़त्म करना हो गए। राक्षसों के खिलाफ लड़ाई लड़ूंगी और उन्हें सजा दिलवाऊंगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com