जयराम होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री, 25 को वाजपेयी के जन्मदिन पर ले सकते हैं शपथ
शिमला। हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर का सीएम बनना तय हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, शहर की पीटरहॉफ होटल में बीजेपी नेताओं के साथ पार्टी पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर की कोर कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा दिल्ली में की जाएगी।
जयराम ठाकुर जाति से राजपूत हैं और 5वीं बार मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। वह भाजपा सरकार में मंत्री व प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रेम कुमार धूमल को बीजेपी पहले ही अपना सीएम उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी। लेकिन धूमल की हार के बाद उनके सीएम पद की दावेदारी लगभग खत्म हो गई। इसके बाद अब विधायक दल ने जयराम ठाकुर का अपना नया नेता चुना है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और आरएसएस प्रचारक अजय जमवाल भी इस दौड़ शामिल थे। वहीं, खबर है कि जयराम के नेता चुने जाने पर धूमल समर्थक विधायकों ने नाराजगी व्यक्त की है, जिसके बाद अब इसकी घोषणा दिल्ली में पार्टी हाईकमान से विमर्श के बाद की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों में से बीजेपी को 44 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस 21 पर सिमट गई। तीन सीटें अन्य के खाते में गई हैं। हिमाचल में बीजेपी को करीब 48.6 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस 41.9 फीसदी वोट हासिल कर पाई है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com