CM नीतीश ने चीनी मिल हादसे की जांच के दिए निर्देश
पटनाः बिहार के गोपालगंज में चीनी मिल में हुए हादसे के साथ बिहार सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हादसे की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। घटना के तुरंत बाद चीनी मिल के मालिक और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे के बाद लोगों ने मिल मालिक की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मामले की जांच के लिए सदस्यों की एक टीम हेलिकॉप्टर से गोपालगंज रवाना हो चुकी हैं। मामले की जांच को गए अधिकारी गन्ना विभाग के प्रधान सचिव और श्रम विभाग प्रधान सचिव हैं।
बता दें कि बिहार के गोपालगंज में सुगर मिल का बॉइलर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कईयों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। हादसा पटना से 160 किमी दूर सासामूसा सुगर मिल में हुआ है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com