3,736 बुजुर्गों को लेकर तिरुपति जाएगी रेलगाड़ी
ग्वालियर।
अगले तीन माह के दौरान प्रदेश सरकार संभाग के 3 हजार 736 बुजुर्गों को
तीर्थ करायेगी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत संभाग के 9 विशेष
रेलगाड़ियाँ मिली हैं। संभाग आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 10 जनवरी को तीर्थदर्शन स्पेशल ट्रेन
तिरुपति जाएगी। इस तीर्थयात्रा में शिवपुरी जिले के 250 बुजुर्गों को
तीर्थ करने का मौका मिलेगा। इसी प्रकार 18 जनवरी को विशेष रेलगाडी
रामेश्वरम धाम के लिये रवाना होगी। इस रेलगाड़ी से ग्वालियर जिले के 223,
शिवपुरी के 185 व दतिया के 90 बुजुर्ग तीर्थयात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री
तीर्थदर्शन योजना के तहत 28 जनवरी को पुन: रामेश्वरम धाम के लिये एक
रेलगाड़ी जायेगी। इसमें ग्वालियर के 240 और दतिया के 100 बुजुर्गों को तीर्थ
करने का अवसर मिलेगा।
इसी तरह 5 फरवरी को द्वारिकापुरी धाम के लिये मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत विशेष रेलगाड़ी रवाना होगी। इसमें गुना जिले के 174 बुजुर्ग तीर्थ करने जायेंगे। इसी क्रम में 14 फरवरी को द्वारिकाधाम जाने वाली विशेष रेलगाड़ी में ग्वालियर के 250 और शिवपुरी के 210 बुजुर्ग तीर्थयात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 22 फरवरी को जगन्नाथपुरी धाम के लिये जाने वाली विशेष रेलगाड़ी में ग्वालियर जिले के 265, शिवपुरी के 220 व गुना के 150 बुजुर्ग तीर्थ करने जायेंगे।
इसी कड़ी में 8 मार्च को जगन्नाथपुरी जाने वाली विशेष रेलगाड़ी में दतिया के 133 और 8 मार्च को वैष्णौदेवी के लिये जाने वाली विशेष ट्रेन में ग्वालियर के 262, शिवपुरी के 220 व गुना जिले के 150 बुजुर्ग तीर्थयात्रा के लिये जायेंगे। मार्च माह के दौरान 16 मार्च को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत कामाख्या देवी के दर्शन कराने के लिये विशेष रेलगाड़ी जायेगी। इस तीर्थयात्रा में ग्वालियर के 440 व दतिया जिले के 169 बुजुर्ग तीर्थ करने जायेंगे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com