-->

Breaking News

बिना डाकिया के चल रहा डाकघर

बिना डाकिया के चल रहा डाकघर

अनूपपुर। प्रदीप मिश्रा -8770089979

ग्राम पंचायत केल्हौरी के अंतर्गत चचाई में स्थित डाकघर में बीते कई माहों से डाकिया का अभाव है जिस कारण आम लोगों को परेषानी से दो चार होना पड़ रहा है। बताया कि यहाॅ पदस्थ डाकिया के सेवानिवृत्त के उपरांत अभी तक कोई नये डाकिया को यहाॅ पदस्थ नहीं किया गया है। चूॅकि चचार्द डाकघर अंतर्गत विवेकनगर, केल्हौरी व चचाई आते है। लोगों का डाक कई महीनों डाकघर में ही पड़ा रहता है। डाक सही समय पर नहीं मिल पाने के कारण कई लोगों को जरूरी कार्यों का पता नहीं चल पाता है। ग्राम केल्हौरी, विवेकनगर के ग्रामीणों ने डाक अघीक्षक शहडोल से अपेक्षा की है कि इस संबंध में अतिषीघ्र पहल करें जिससे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़ें।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com