पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर 7 दिसम्बर को परिवहन कार्यालय में
अबधबिहारी सिंह
सतना, ब्यूरो : जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी राजेन्द्र बांगरे ने बताया कि महिलाओ हेतु सुरक्षित वाहन की महत्व को देखते हुये महिला एवं बाल विकास विभाग एवं परिवहन विभाग के साथ मिलकर सम्पूर्ण जिले मे:पिंक ड्राइविंग लाईसेंस ड्राईव’’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। युवतियां-महिलायें स्वयं को गतिशील बनाने के संदर्भ मे बहुतायत मे महिलाये शहर-ग्राम मे दो पहिया पहिया अथवा चार पहिया चला रही है। इसी के तहत सतना जिले मे 7 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से आर.टी.ओ. कार्यालय के नवीन भवन मैहर बाईपास रीवा रोड पर कारगिल ढाबा के पास सतना में कैम्प आयोजित किया गया है। हितग्राही महिला चाहे तो mptransport.org वेबसाईड मे नवीन ड्राईविंग लाईसेंस हेतु स्वयं या किसी सेवा प्रदाता के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कराकर पावती एवं रजिस्ट्रेशन की प्रति साथ मे लेकर कैम्प मे उपस्थित हो सकती है। जिससे कैम्प मे ही हितग्राहियो को लाईसेंस उपलब्ध कराया जा सके। कैम्प मे महिलाओ को दो पासपोर्ट साईज की फोटोग्राफ, आधार कार्ड की छायाप्रति, मतदाता परिचय पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र हेतु 10 वीं की अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रति लेकर उपस्थित होने को कहा गया है। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी कैम्प मे अधिक से अधिक संख्या में युवतियो-महिलाओ आंगनवाडी कार्यकर्त्ता सहायिका शौर्यादल सदस्यो को निःशुल्क पिंक ड्राइविंग लाईसेंस बनवाने हेतु उपस्थित होने का आग्रह किया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com