पेय जल संकट में लोग विभागीय अमला नदारद : सिंह
राहुल तिवारी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ संवाददाता
रीवा(जवा) : अल्प बारिस के कारण समूचा तराई अंचल पीने के पानी के संकट से अभी से जूझ रहा है परंतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का अमला नदारद है और फोन पर भी बात सुनने को जनता की तैयार नही है।ज्यादातर हैण्ड पम्प पानी देना बंद कर चुके हैं बनाने वाला कोई नही है।जब अभी दिसंबर में यह हाल है तो आगे गर्मी आते तक क्या होगा ?
उक्त बातें वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता त्रिवेणी सिंह ने हमारे जवा संवाददाता मनोज शुक्ला से चर्चा करते हुए कही।उन्होंने कहा जवा तहसील मुख्यालय है जनपद मुख्यालय है 87 ग्राम पंचायतों की जनता की अपेक्षा का केन्द्र है परंतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के न एसडीओ और न उपयंत्री जवा में रहते हैं।रहना तो दूर कभी घाट के नीचे उतरते तक नहीं।अगर कोई उनका मोबाइल नंबर ढूँढ कर अपनी समस्या बताना भी चाहे तो बात तक नही करते ।कैसे हैण्ड पम्पों की मरम्मत हो यह लोगों के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है।
श्री सिंह ने कहा डोंडौ छदहना खारा बरेती कला बरेती खुर्द चटेह रंगपतेरा मोजरा बड़ाछ पथरी रिमारी चम्पागढ खाझा बीरपुर घूमन मगड़ौर डभौरा आदि कई दर्जनों गाँवो के लोग अभी से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।परंतु उनकी समस्या देखने उनकी सुनने वाला कोई नही है।ज्यादातर हैण्ड पम्प बिगड़े है या पानी छोड़ चुके हैं।विभागीय अधिकारियों के रीवा बसने के कारण मिस्त्री तक नदारद हैं।
श्री सिंह ने कहा मैं प्रेस के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ की समस्या बिकराल होने के पहले सचेत हो जाय और बिगड़े हैण्ड पम्पों का मरम्मत कराकर लोगों को पीने के पानी के संकट से उबारे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com