-->

Breaking News

डॉ. अंबेडकर महानिर्वाण दिवस पर सभी जिलों में पुष्पांजलि अर्पित होगी



भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने बताया कि 6 दिसम्बर संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर मोर्चा प्रदेश के सभी जिलों में महानिर्वाण दिवस मनायेगा। मोर्चा कार्यकर्ता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ भावांजलि देंगे। श्री सूरज कैरो 5 दिसंबर को सागर एवं 6 दिसम्बर को भोपाल में महानिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा में भावांजलि अर्पित करेंगे। सभी जिलों में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी पहुंचेंगे और महानिर्वाण दिवस पर डॉ. अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डालेंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com