-->

Breaking News

रक्षा क्षेत्र में मिसाइल तकनीक विकसित कर 1 लाख करोड़ की बचतः आलोक संजर



मेक इन इंडिया की ऐतिहासिक उपलब्धि
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मेक इन इंडिया मिशन का कमाल है कि उसने डिफेंस रिसर्च एंड डेव्हलपमेंट आर्गनाइजेशन को ऐसे कुछ प्रोजेक्टस के लिए सहमत किया जो कार्य विदेशों से कराए जाते थे और स्वदेशी तकनीक के विकास का रास्ता बंद बना रहता था। मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट की वजह से यह धन स्वदेश में ही आवंटित किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षो में रक्षा मंत्रालय का प्रभार भले ही तीन रक्षामंत्रियों ने क्रमशः श्री अरूण जेटली, श्री मनोहर पर्रिककर और श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संभाला हो लेकिन सभी की नजर मेक इन इंडिया मिशन के दायरे में रही है। इससे स्वदेशी तकनीक को प्रोत्साहित किया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसी मिसाइल विकसित की गयी जो आर्मी और नेव्ही के लिए जमीन से आसमान तक मार करने वाली है। इसके साथ ही आर्मी के लिए एंटीटेंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) हेलीकाॅप्टर से की जाने वाली ऐंटी टेंक मिसाइल आदि शामिल है।

संजर ने कहा कि भारत सरकार ने यह भी तय किया है कि रक्षा सौदों की जगह स्वदेशी तकनीक का विकास किया जायेगा। मेक इन इंडिया मिशन धीर-धीरे रक्षा उत्पादन के लिए विदेशों पर निर्भर रहने के बजाए घरेलु विकास एजेंसियों को प्रोत्साहित कर रक्षा उत्पादन का स्वदेशीकरण करेगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com