-->

Breaking News

सलमान-शिल्पा की टिप्पणी से नाराज वाल्मिकी समाज ने फूंका पुतला


हनुमान चौराहे पर किया प्रदर्शन, फिल्म की जलाए पोस्टर
राजकुमार पंत
गुना,ब्यूरो । एक टीवी शो के दौरान फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा वाल्मिकी समाज पर की गई जातिसूचक टिप्पणी से वाल्मिकी समाज में आक्रोश है। फिल्म अभिनेता के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में वाल्मिकी समाज के लोगों ने कांग्रेस नेता सुनील मालवीय के नेतृत्व में हनुमान चौराहे पर प्रदर्शन का पुतला फूंका। इससे पूर्व समाज के युवाओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकलकर फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ नारेबाजी की। तत्पश्चात हनुमान चौराहे पर पहुंचकर सलमान का पुतला फूंका एवं उनकी नई फिल्म के पोस्टर जलाए। इस मौके पर नपा में नेता प्रतिपक्ष सुनील मालवीय के अनुसार फिल्म अभिनेता सलमान खान और शिल्पा शेट्टी द्वारा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर वाल्मिकी समाज के लोगों की भावनाएं आहत की हैं। वाल्मिकी समाज पर की गई टिप्पणी के विरोध में फिल्म अभिनेता सलमान खान का समाज के सभी वर्गों को करना चाहिए। 

श्री मालवीय ने मांग करते हुए कहा कि वाल्मिकी समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मांग करती है कि उन्होंने जो शिल्पा शेट्टी को स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बना रखा है उसे हटाया जाए। शहर में जो भी स्वच्छ भारत अभियान के पोस्टरों में शिल्पा शेट्टी के फोटो लगे हैं उन्हें हटाया जाए। अन्यथा कल शहर में हमारे सफाई कामगारबंधु पोस्टरों को हटा देंगे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष श्री मालवीय के अलावा  महेन्द्र बीलरवान, रवि मालवीय, राकेश लोहट, रंजीत मालवीय, देवेन्द्र मालवीय, नीरज बीलरवान, राहुल धौलपुरिया, शिवा सादर, सौरभ मालवीय, पंकज खरे, राहुल खरे, शुभम मालवीय, जुगनू वाल्मिकी, धनराज वाल्मिकी, छोटू वाल्मिकी, अमन लोहट आदि उपस्थित थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com