अनूपपुर / स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ एवं सतुलित जीवन तथा खाद्य सुरक्षा बनाए रखने मे मृदा का विशेष स्थान है। मानव जीवन के साथ-साथ सम्पूर्ण पर्यावरण मे महत्वपूर्ण भूमिका होने के बावजूद इसके अनुचित प्रबंधन एवं उपयोग तथा लगातार बढ़ रही जनसंख्या के दबाव से इसका क्षरण एवं उर्वरा शक्ति का विनाश हो रहा है। मृदा के महत्व को जनमानस को बताकर, उसके उचित तरीके से उपयोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया जाता है। मृदा के इसी महत्व को बताने एवं धरती माँ को आभार व्यक्त करने के लिए गत दिवस 5 दिसंबर 2017 को कृषि उपज मंडी प्रांगण अनूपपुर में विश्व मृदा दिवस (वल्र्ड स्वाईल हेल्थ डे) मनाया गया। कार्यक्रम मे कृषि स्थाई समिति जैतहरी के सभापति धीरेंद्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक आर. के. अवस्थी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जैतहरी एस. पी. मिश्रा , वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी अनूपपुर वी. के. वर्मा, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी पुष्पराजगढ़एल. एस. उद्दे, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कोतमा श्री ए.के. धारवे, प्रभारी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला महेंद्र सिंह राजपूत, बी0टी0एम0 आत्मा परियोजना ज्योति रावत सहित कृषि उपज मंडी समिति अनूपपुर का स्टाफ, किसान मित्र, किसान दीदी एवं कृषक उपस्थित थे। आयोजन में बी0टी0एम0 आत्मा ज्योति रावत द्वारा मृदा परीक्षण की विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही कम लागत में अधिक उपज लेने के तरीके बताए गए। इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी जैतहरी एसपी मिश्रा ने कृषि संबंधित जानकारी दी। उन्होंने सॉइल हैल्थ कार्ड योजना के बारे मे बताते हुए कहा इस योजना का उद्देश्य मृदा कि उर्वरा शक्ति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जानकारी प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चारों विकास खंडों से आए हुए कृषको को सॉइल हैल्थ कार्ड का वितरण वितरण किया गया।
मंडी प्रांगण अनूपपुर मे मनाया गया विश्व मृदा दिवस
Reviewed by mponlinenews.com
on
Wednesday, December 06, 2017
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com