-->

Breaking News

दिल्ली के ताज होटल में विराट-अनुष्का का ग्रैंड रिसेप्शन, PM मोदी भी पहुंचे



नई दिल्ली : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का पहला रिसेप्शन दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में हुआ। इस फंक्शन के दौरान विराट और अनुष्का ब्लैक-रेड के कॉम्बिनेशन में दिखे। विराट ने जहां ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी हुई थी, वहीं अनुष्का शर्मा रेड-गोल्डन कलर की बनारसी साड़ी में दिखीं। फंक्शन में पीएम मोदी के अलावा गौतम गंभीर, सुरेश रैना और शिखर धवन भी पहुंचे। रिसेप्शन से पहले विराट-अनुष्का ने मीडिया के सामने आकर फोटो खिंचवाए, वहीं इवेंट के दौरान विरुष्का एक-दूसरे से आंखें मिलाते-चुराते नजर आए।

दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी में न्यूली वेड कपल ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के तैयार किए हुए आउटफिट पहने. रिसेप्शन में इस न्यूली वेड कपल ने इंडि‍यन ट्रेडिशनल लुक लिया हुआ है. अनुष्का लुक इस पार्टी में देखने लायक था क्योंकि वो ऊपर से नीचे ते पूरी तरह से भारतीय दुल्हन कर छवि में दिख रही थीं.


शादी के बाद आमतौर पर भारत में लाल रंग को नई दुल्हन के श्रृंगार में खास अहमियत दी जाती है. अनुष्का ने पूरी तरह से इस परंपरा का पालन करते हुए लाल बनारसी साड़ी पहनी हुई थी. पूरी मांग भर के उन्होंने लाल सिंदूर लगाया हुआ था जो उनके चेहरे की चमक को और भी बढ़ा रहा था.


हाथों में लाल चूड़ा और माथे पर बड़ी सी बिंदी उनकी रौनक को और भी बढ़ा रहे थे. सफेद मोगरा के फूलों से सजा उनका जूड़़ा उनके ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट कर रहा था.



अनुष्का के कपड़ों की बात करें तो सब्यसाची मुखर्जी  की तैयारी की हुई बनारसी साड़ी में वो कमाल लग रही थीं. इसी के साथ अनुष्का ने डायमंड की अनकट ज्वैलरी पहनी हुई थीं जिसे खास तौर पर उनके लुक के हिसाब से तैयार किया गया था.



विराट के कपड़ों की बात करते हुए सब्यसाची ने पोस्ट किया है कि विराट ने सफेद सिल्क के कुर्ते के साथ सिल्क का ब्लैक कलर का गलाबंद पहना है जिसमें 18 कैरेट गोल्ड के बटन लगे हुए हैं. इसी के साथ विराट ने हैंडमेड ब्रोकेट का चूड़ीदार पहना हुअा है. लुक को कंप्लीट करने के लिए विराट ने सब्यसाची की मोजड़ी पहनी हुई हैं.







No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com