-->

Breaking News

कड़कड़ाती ठंड में दिव्यांगों का धरना 15वें दिन भी जारी...



भोपाल : कड़कड़ाती सर्दी और खुले आसमान के नीचे 15 दिनों से धरना दे रहे दृष्टिही दिव्यांगों ने धरनास्थल पर ही नए साल का स्वागत किया। एक तरफ जहां प्रदेश भर में लोग आतिशबाजी कर जश्न मनाते हुए नए साल का स्वागत कर रहे थे, वहीं दृष्टिबाधित बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। अब तक सरकार की ओर से उन्हें कोई ठोस आश्वासन भी नहीं दिया गया है। हालांकि कल सांसद आलोक संजर दिव्यांगों के बीच पहुंचे थे ओर उन्हें धरना ख़त्म करने के लिए आग्रह भी किया, लेकिन दिव्यांग नहीं माने और जब तक उनकी मांगे पूरी होने का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता तब तक वो अपना धरना जारी रखेंगे।  दिव्यांगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी लंबित मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो वह प्रदेशव्यापी आंदोलन करने पर विवश होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।


क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे दृष्टिबाधितों को सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। दृष्टिबाधितों की हालत खराब है।  तबियत खराब होने के चलते अस्पताल भी पहुंचे है। लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा, धरना स्थल पर ही नए साल का स्वागत करते हुए अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है। एक तरफ दिव्यांग इस कड़ाके की सर्दी में भी अपनी मांगों को लेकर धरना कर रहे हैं और सरकार से गुहार लगा रहे हैं, वहीं शासन प्रशासन नए साल के जश्न में व्यस्त है, दिव्यांगों की मांगों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा।


यह है दृष्टिहीन युवाओं की मुख्य मांगें-

1. उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का सहशब्द पालन किया जाए

2. दृष्टि हीनो की सीधी भर्ती प्रदेश स्तर से किया जाए

3. पूर्व मे की अवैध भर्ती की पुनः जाँच कि जाए

4. विशेष विद्यालय में रिक्त पदों पर भर्ती करे

5. विशेष विद्यालय में कम्प्यूटर शिक्षा अनिवार्य किया जाए

6. दृष्टि हीन छात्राओं के लिए शासकीय उ.मा. विद्यालय व महाविद्यालय मे छात्रावास खोले जाए

7. दृष्टि हीन छात्रों के लिए महाविद्यालय छात्रावास हर संभाग में खोले जाए

8. ITI कर रहे छात्र छात्राओं के लिए शासकीय छात्रावास खोले जाए

9. प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार ट्रष्टीबाधीक दिव्यांकनो को न्यायालय के आदेश अनुसार भत्ता दिया जाए

10. दृष्टि हीन को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह की जाए

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com