नरेंद्र सिंह तोमर का कांग्रेस पर तीखा वार- PM मोदी और कांग्रेस नेताओं में मूंछ और पूंछ के बाल जितना अंतर
भोपाल : गुजरात चुनाव परिणाम आ चुका है, भाजपा की सरकार बन चुकी है| लेकिन जुबानी हमले अब भी राजनीति में हलचल पैदा कर रहे हैं। अब केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर तीखा वार किया है, जिसको लेकर बवाल मच गया है। कोलारस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेताओं के बीच उतनी दूरी का अंतर है, जितना मूंछ और पूंछ के बाल में होता है और अभी कांग्रेस को मोदी की बराबरी करने में बहुत समय लगेगा।'
दरअसल, कोलारस में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने उप्र में राहुल गांधी को आगे कर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव से समझौता कर चुनाव लड़ा। इसके पीछे उम्मीद थी कि युवाओं का साथ मिलेगा। इसके बाद गुजरात में भी तीन युवा लड़कों का साथ लेेकर चुनाव लड़ा लेकिन इन राज्यों के चुनाव परिणामों ने बता दिया कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। वहां पर एक ही परिवार का अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन बीजेपी में एक चाय बेचने वाले गरीब परिवार का बालक प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच सकता है।
शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, यह क्षेत्र सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव वाला क्षेत्र है, वहीं कांग्रेस की कब्जे वाली सीट रही है, जिसके चलते उपचुनाव से पहले ही दोनों ही पार्टियां पूरा दमखम लगा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सहित दिग्गज नेताओं का कोलारस पहुंचना जारी है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com