-->

Breaking News

जिले के 15 पुलिस थानों में सम्मान-सुरक्षा-स्वरक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे



गुना। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान-सुरक्षा-स्वरक्षा संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ऐसा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सामाजिक चेतना जगाने के लिए किया जा रहा है। यह कार्यक्रम थाना परिसरों में आयोजित होंगे, जिनमें शौर्यदल सदस्यए गणमान्य नागरिक विद्यार्थी आदि शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में महिला एवं बच्चों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने एवं कानूनों की जानकारी देने के लिए आज यहां जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में थानों के पुलिस अधिकारी, परामर्शदाता, परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक तथा जिला बाल संरक्षण ईकाई के अधिकारी शामिल हुए, जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र तोमर एवं जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी आरबी गोयल ने प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पाक्सो अधिनियम 2012, किशोर अधिनियम 2015, घरेलू अधिनियम 2005, पीण्सी एण्ड पीएनडीटी एक्ट 1994, बाल विवाह प्रतिषेद अधिनियम 2006 तथा पीडि़त प्रतिकर योजना की जानकारी दी गई। सभी मास्टर ट्रेनर्स की थाना वार ड्यूटी लगाई गई है। जिनके द्वारा 24 जनवरी 2018 को दोपहर 1.30 बजे आम जनता से संवाद किया जायेगा।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com