-->

Breaking News

सम्मान, सुरक्षा, स्व-रक्षा संवाद के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

अबधबिहारी सिंह एमपी ऑनलाइन न्यूज़
सतना, ब्यूरो : कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सामाजिक चेतना अभियान के तहत सम्मान, सुरक्षा, स्वरक्षा संवाद सह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम सिटी कोतवाली सतना में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कमांडेट होमगार्ड विनय कैथवास, महिला अपराध शाखा के डी.एस.पी. अभिमन्यू मिश्रा, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी राजेन्द्र बांगरे, पी.सी. एण्ड पी.एन.डी.टी. एक्ट जिला समिति की सभापति विद्या पाण्डेय, बाल संरक्षण अधिकारी अमर सिंह सहित विकासखण्ड महिला सशक्तिकरण अधिकारी, सी.डी.पी.ओ., ई.सी.सी.ई. के कोर्डिनेटर एवं सभी थानो के उप निरीक्षक उपस्थित थे। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार दिनांक 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर म.प्र. के 1059 थानों में एक साथ सामाजिक चेतना अभियान के तहत सम्मान, सुरक्षा, स्वरक्षा संवाद हेतु महिला एवं बाल अधिकार विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालकों हेतु संचालित की जा रही समस्त योजनाओं यथा- वन स्टॉप सेन्टर, उषा किरण योजना, लाडो अभियान, लाडली लक्ष्मी योजना, महिला सशक्तिकरण योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना सहित बाल देखरेख संस्थाओं एवं उनके द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी जावेगी। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालकों हेतु शासन द्वारा बनाए गये विभिन्न अधिनियमों यथा-पॉक्सों एक्ट, जे.जे. एक्ट, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम, चाइल्ड लाइन महिला हेल्प लाइन आदि की जानकारी प्रदाय की जाएगी।
    महिला सशक्तिकरण अधिकारी राजेन्द्र बांगरे ने महिलाओ की सुरक्षा के लिये कानून और उनके कल्याण के लिये संचालित विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिकारी अमर सिंह ने बालको के संरक्षण के लिये संचालित अधिनियम की जानकारी दी। इसी परिप्रेक्ष्य में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाकर संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्ष‍ित किया गया और महिला एवं बाल विकास द्वारा विभिन्न विषयों पर तैयार की गई लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही दिनांक 24 जनवरी को जिले के समस्त थानों में एक साथ कार्यक्रम के आयोजन हेतु थानेवार दल बनाया जाकर कार्यक्रम आयोजन हेतु निर्देशित किया गया है। कार्यशाला में 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित सामाजिक चेतना अभियान के तहत सम्मान, सुरक्षा, स्वरक्षा संवाद कार्यक्रम में अपने निकटवर्ती थाने में अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com