-->

Breaking News

भारत पर्व का आयोजन टाउन हाल सतना में आज सायं 6 बजे से


अबधबिहारी सिंह "निक्की" एमपी ऑनलाइन न्यूज़
सतना, ब्यूरो : जिले मे 26 जनवरी 2018 गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व मे इस वर्ष अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित आयोजन के साथ ही पारंपरिक लोकरूचि के गायन वादन एवं नृत्य (जनजातीय एवं लोक) का आयोजन स्थानीय कलाकारों द्वारा स्थानीय कलाकारों द्वारा कार्यक्रम एवं विकास यात्रा पर केन्द्रित प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय टाउन हाल सेमरिया चौक सतना में किया जावेगा। लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व में पारम्परिक रूप से लोकरूचि के कलाकार दल श्रीमती मणिमाला सिंह रीवा के 18 सदस्यीय दल द्वारा बघेली लोकगायन और समनापुर जिला डिडोंरी के अशोक शर्मा और 12 सदस्यीय दल द्वारा बैगा लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियो, अधिकारी-कर्मचारियो, गणमान्य नागरिको एवं आम नागरिको से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी की सायं 6 बजे से टाउन हाल सतना मे किया जावेगा। कार्यक्रम मे प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला ने सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों से भारत पर्व के कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com