गंगा गौतम को मिला मतदाता परिचय पत्र
अबधबिहारी सिंह "निक्की" एमपी ऑनलाइन न्यूज़
सतना, ब्यूरो : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन के दौरान छात्र-छात्राओ से पूँछा कि यहां ऐसे कितने लोग है जो पात्र होते हुये भी मतदाता सूची मे शामिल नही है। कलेक्टर के इस प्रश्न पर बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा गंगा गौतम ने अपना हाथ उठाया। कलेक्टर ने तत्काल उसे अपने पास बुलाकर जन्मतिथि पूँछी। गंगा गौतम ने बताया कि उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2000 है और 1 जनवरी 2018 को वह 18 वर्ष पूर्ण कर मतदाता होने की पात्रता हासिल कर चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल गंगा गौतम का मतदाता सूची मे नाम जोड़ने प्रपत्र-6 भरवाया और बी.एल.ओ. और रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आवश्यक जॉच सत्यापन किये जाने के पश्चात् समारोह मे ही गंगा गौतम को इपिक कार्ड दे दिया गया। मतदाता दिवस की शपथ के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने गंगा गौतम को भारत की मतदाता होने पर बधाई देते हुये उसे भी शपथ दिलाई। बाद में कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये मतदाता हस्ताक्षर बोर्ड पर जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी उपस्थित मतदाताओ ने अपने हस्ताक्षर भी किये।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com